हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। वह वहां बीजेपी की पहली बार बन रही सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण के दौरान बनाए गए मंच पर सीएम सैनी को सेकेंड लाइन में जगह मिली है। उनके बगल में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बैठे हुए हैं। उनके आगे की पक्ति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और तेलगु देशम पार्टी (TDP) के चीफ चंद्रबाबू नायडू बैठे हुए हैं। सीएम आज सुबह चंडीगढ़ से दिल्ली और वहां से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए हैं। कल सीएम असम दौरे पर रहेंगे। जहां प्रचार किया, वहां 70% जीत का रिकार्ड भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पश्चिम बंगाल जीत में हरियाणा सीएम नायब सैनी की भूमिका रही है। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बंगाल की 6 विधानसभा की प्रचार प्रक्रिया में जिम्मेदारी निभाई थी। मोयना विधानसभा में रोड़ शो, तो वहीं श्रीरामपुर, चंपदनी, चंदीताला, जंगीपारा और उत्तरपारा के उम्मीदवारों का नामांकन कराया था। इन छह सीटों में से 4 विधानसभा में पार्टी उम्मीदवारों को जीत मिली है। इन 6 विधानसभाओं में लगभग 70 प्रतिशत की सफलता में मुख्यमंत्री और हरियाणा मॉडल की छाप रही है। इससे पहले सीएम सैनी हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार चुनाव में भी प्रचार कर चुके हैं। परिवर्तन यात्रा के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई पार्टी द्वारा संचालित चुनाव प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने मेदिनीपुर जिले के मोयना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। इसके उपरांत वे हुगली नदी के तट पर स्थित श्रीरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भास्कर भट्टाचार्य (श्रीरामपुर), दिलीप सिंह (चम्पादनी), देबासिस मुखर्जी (चाँदीतला), प्रसनजीत बाग (जंगीपारा) और दीपांजन चक्रबर्ती (उत्तरपरा) के नामांकन कार्यक्रमों में भाग लेकर सभी उम्मीदवारों को “विजय भव” का आशीर्वाद दिया। अब पंजाब चुनाव की तैयारी इसी भरोसे के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के संकेत दिए हैं। सैनी लगातार पंजाब में एक्टिव हैं और पिछले कई दिनों से पंजाब का दौरा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री निवास पर लगातार पंजाब के लोग मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने आ रहे हैं और पंजाब में बदलाव का संकेत दे रहे हैं।
शुभेंदु के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हरियाणा CM:स्टेज पर सेकेंड लाइन में मिली जगह; राजस्थान के मुख्यमंत्री भी बगल में बैठे
