Nainital News: नैनीताल की खूबसूरती के बारे में तो आपने बहुत कुछ सुना होगा, लेकिन क्या आपने वहां का ‘लिटिल ल्हासा’ देखा है. नैनीताल के मल्लीताल इलाके में एक ऐसी गली है, जहां कदम रखते ही आपको लगेगा कि आप तिब्बत पहुंच गए हैं. रंग-बिरंगी प्रार्थना वाली झंडियां, गर्मागर्म मोमोज की महक और तिब्बती संस्कृति का असली रंग. यह बाजार सिर्फ खरीदारी की जगह नहीं, बल्कि 44 परिवारों के संघर्ष और सम्मान की एक जीती-जागती दास्तान है.
नैनीताल का ‘लिटिल ल्हासा’, जहां पहाड़ों के बीच मिलता है तिब्बत का स्वाद और वही खूबसूरत एहसास
