लखनऊ में वकीलों ने बंद कराया डीएम ऑफिस:लखनऊ में स्वास्थ्य भवन चौराहे पर रास्ता बंद, अफसरों की गाड़ियां भी रोकीं

Spread the love

लखनऊ में वकीलों ने आज, सोमवार को डीएम ऑफिस बंद करा दिया। स्वास्थ्य भवन चौराहे से कलेक्ट्रेट जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। अफसरों-कर्मचारियों की गाड़ियों को भी नहीं जाने दे रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने भी बैरिकेडिंग कर दी है। वकीलों ने 3 दिन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। वकील कलेक्ट्रेट में घूम-घूमकर सरकारी कार्यालयों को बंद करा रहे हैं। इससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के वकीलों ने 2 दिन कार्य बहिष्कार का ऐलान करके तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। दरअसल, रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश पर नगर निगम ने कचेहरी के आसपास बने वकीलों के अवैध चैंबर व दुकानें तोड़ी थीं। इस दौरान पथराव और लाठीचार्ज हुआ था। इस कार्रवाई से वकील नाराज हैं। देखिए वकीलों के विरोध की 3 तस्वीरें… ————— पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…