गुरुग्राम में क्लीनिक संचालक ने किया सुसाइड:कमरे में लटका मिला शव, अंदर से दरवाजा बंद किया, परिजनों ने खिड़की से देखा

Spread the love

गुरुग्राम में फर्रुखनगर स्थित एक क्लीनिक संचालक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वार्ड नंबर-12 में रहने वाले 35 वर्षीय जयवीर के रूप में हुई है। वह जमालपुर रोड पर डी-कांत होटल के पीछे अपने मकान में रहता था और पास में ही जीएस हेल्थ केयर नाम से एक क्लीनिक चलाता था। देर रात उसने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगा दिया। सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से लॉक होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…