खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल (58) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बुधवार तड़के करीब 4 बजे अपने गृह ग्राम बोहरडा में खेत के कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से 3 घंटे की मशक्कत कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, वहीं दिल्ली में मौजूद सांसद पाटिल घटना की जानकारी मिलते ही बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिले के कलेक्टर हर्ष सिंह और बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा, सूचना मिली थी कि विश्वनाथ पाटिल मिसिंग है। पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पता चला कि चप्पल उनके खेत के पास मिली। डेथ बॉडी निकाली। मर्ग कायम कर मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। खबर मिलते ही दिल्ली से रवाना हुए सांसद पाटिल इस घटना की जानकारी मिलने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जो कि दिल्ली में थे, तुरंत बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इधर, उनके गृह ग्राम बोहरडा स्थित निवास पर बड़ी संख्या में समर्थक और रिश्तेदार पहुंच गए हैं। घटना की खबर सुनकर नेपानगर विधायक मंजू दादू सहित कई भाजपा और कांग्रेस नेता भी सांसद निवास पहुंचे। गुरुवार को पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार सांसद निवास पर लोगों की भारी भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, दिवंगत विश्वनाथ पाटिल का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव बोहरडा में ही किया जाएगा। देखिए निवास की तस्वीरें…
खंडवा सांसद के छोटे भाई ने किया सुसाइड:खेत के कुएं में कूदकर दी जान; 3 घंटे बाद शव निकाला
