यमुनानगर में सफाई कर्मियों ने लगाया जाम:सड़क पर कूड़ा डालकर रोके वाहन, यातायात ठप; सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Spread the love

यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर वर्कशॉप रोड पर सड़क पर अमन पैलेस के पास कूड़ा डालकर जाम लगा दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है और बातचीत तक करने को तैयार नहीं है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने सड़क पर कूड़ा फैलाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। भाकियू का समर्थन, आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान किसान यूनियन और रोडवेज यूनियन के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसके कारण उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।