हरियाणा के पंचकूला में BJP सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने पूर्वांचली लोगों के बीच तू लगावेलू जब लिपिस्टिक गाना सुनाया। करीब 20 मिनट के संबोधन में मनोज तिवारी ने 4 भोजपरी गीत लोगों को सुनाए। वे पंचकूला में BJP मेयर प्रत्याशी के समर्थन में पूर्वांचली लोगेां को संबोधित करने आए थे। पंचकूला में संबोधित करते हुए कहा कि सांसद कार्तिकेय शर्मा ने हमसे रास्ते में कहा था कि भईया ये बोलना, वो बोलना। हम कहते हैं हम बोलने थोड़े ही आए हैं। हम तो सिफ यही कहने आए हैं कि बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं। तिवारी ने मंच से कहा कि कांग्रेस के लोगों ने बंगाल में भ्रम फैलाया था कि ये लोग आपकी मछली छीन लेंगे। BJP के लोग किसी का खाना नहीं छीनते, आप जहां रहें, प्रेम से रहिए। भाजपा में हर नागरिक का सम्मान पूर्वांचल के लोगों की भूमिका को लेकर तिवारी ने कहा कि पंजाब में जब कांग्रेस की सरकार थी, तो ये यूपी-बिहार के लोगों को भगाने की बात करते थे। इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। BJP ही देश के हर नागरिक का सम्मान करती है। पंचकूला में भी बिहार के लोगों के लिए छठ घाट बनवाया गया है। वार्ड 10 में पूर्वांचल का प्रत्याशी मंच पर मनोज तिवारी ने पांडे सरनेम देखकर वार्ड 10 के प्रत्याशी शेखर पांडे से पूछा कि बिहार में कहां से आए हो, तो उसने जवाब दिया कि मोतिहारी से हैं। तिवारी ने कहा कि यही BJP है, बिहार से आए युवक को यहां पर चुनाव लड़वा दिया। इसी को कहते हैं सबका साथ-सबका विकास।
पंचकूला में भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने सुनाया लिपस्टिक सॉन्ग:बोले-पूर्वांचली लोगों को भगाना चाह रही कांग्रेस, बंगाल में भी फैलाया था भ्रम
