लखनऊ में केशव-बृजेश ने खाई झालमुड़ी:पूछा- अखिलेश यादव कहां हैं, दिनभर तुतहरी बजा रहे थे…उन्हें खोजना चाहिए

Spread the love

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। इसे देखते हुए यूपी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वाराणसी, आगरा और झांसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और जमकर डांस किया। काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “हर-हर मोदी, घर-घर मोदी” और ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाए। गंगा घाटों पर नाविक समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। बंगाली समाज से जुड़ी भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने शंखनाद किया। गंगा की आरती भी की। भाजपा कार्यकर्ता रीना ने कहा- बंगाल में ममता दीदी के शासनकाल में बहुत अत्याचार हुआ है। वाराणसी से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बंगाल चुनाव के प्रभारी सुनील बंसल को गुलदस्ते की जगह झालमुड़ी दी। दरअसल, पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाई थी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने X पर लिखा- सपा मुखिया अखिलेश यादव को अब जनता सुनने को तैयार नहीं है। उनके तमिलनाडु वाले ‘भैया’ एम. के. स्टालिन और बंगाल की ‘दीदी’ ममता बनर्जी को भी जनता ने हाशिए पर धकेल दिया है। अब अखिलेश यादव को 2027 में उत्तर प्रदेश में ‘सत्ता के सपने’ देखना छोड़ देना चाहिए। देखिए तस्वीरें-
भाजपा के जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए… (काउंटिंग LIVE)