करनाल में झुग्गियों में रह रहे एक युवक ने बांस के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। रात के समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। सुबह जब वह वापस लौटी तो युवक का शव झुग्गी के अंदर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अमरजीत के रूप में हुई है। वह सेक्टर 32 की झुग्गियों में रहता था और दो बच्चों का पिता था। सुबह लौटने पर बंद मिला दरवाजा
सुबह जब पत्नी वापस झुग्गी में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया। लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया तो अंदर अमरजीत बांस पर फंदे से लटका हुआ मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
करनाल में पत्नी से झगड़ युवक ने किया सुसाइड:वापस लौटी तो झुग्गी के अंदर मिला शव, 2 बच्चों का पिता था
