बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट कितना होता है सुरक्षित, कितनी होती है वैलिडिटी, नैनीताल में पर्यटकों में असमंजस

Spread the love

Boat life jacket security Nainital: सरोवर नगरी एक बार फिर बोटिंग सुरक्षा को लेकर चर्चा में है. हाल ही में वृन्दावन में हुए दर्दनाक बोट हादसे, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई, के बाद देशभर में नौकायन सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. इसी कड़ी में नैनी झील में भी प्रशासन अलर्ट मोड में है और बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. लेकिन अब इन लाइफ जैकेट्स की गुणवत्ता और उपयोग समय को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.