क्या आपने देखें हैं झील में उतरते सितारे? रात होते ही नैनीताल में दिखता है जादुई नजारा, देखें तस्वीरें

Spread the love

Nainital Night Lake View: नैनीताल की खूबसूरती दिन में तो हर किसी का दिल जीत लेती है, लेकिन रात होते ही यह शहर किसी जादुई नगरी जैसा नजर आने लगता है. जब पहाड़ियों पर बसे घरों की रोशनियां नैनी झील के शांत पानी में अपनी परछाई छोड़ती हैं, तो ऐसा लगता है मानो आसमान के तमाम सितारे झील की गहराई में उतर आए हों. दिन भर की भागदौड़ और थकान के बाद, यह नजारा सैलानियों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जहां सिर्फ सुकून और ठंडी हवाओं का साथ होता है. अगर आप भी नैनीताल की असली खूबसूरती को महसूस करना चाहते हैं, तो रात के इस दिलकश नजारे को अपनी यादों में कैद करना बिल्कुल न भूलें.