Artificial Temple Jewellery Trend: देहरादून के फैशन बाजार में इन दिनों साउथ इंडियन ज्वैलरी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. सोने की आसमान छूती कीमतों के बीच दून की महिलाएं अब आर्टिफिशियल टेम्पल ज्वेलरी को अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना रही हैं. देवी-देवताओं की बारीक नक्काशी और रॉयल लुक वाले ये गहने न केवल शादियों और पार्टियों की जान बन रहे हैं, बल्कि सिल्क साड़ियों के साथ एक परफेक्ट एथनिक लुक भी दे रहे हैं. रश्मिका मंदाना जैसे सेलिब्रिटीज से इंस्पायर यह ट्रेंड राजपुर रोड से लेकर पलटन बाजार तक छाया हुआ है, जहां किफायती दाम में टिकाऊ और विंटेज ज्वैलरी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है.
सोना हुआ महंगा तो बदल गया ट्रेंड! देहरादून में साउथ इंडियन टैंपल ज्वैलरी का क्रेज, किफायती दाम में मिल रहा रॉयल लुक
