हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही ने घटना से करीब 20 दिन पहले हरियाणवी कलाकार कुलदीप कौशिक (KAY D) के साथ हरियाणवी गाने की शूटिंग की थी। ये उनका अंतिम गाना था, जो अभी रिलीज होना बाकी है। इस गाने की शूटिंग दिल्ली में हुई थी। शूटिंग के दौरान दिव्यांका ने अपने निजी जीवन से जुड़े कुछ किस्से शेयर किए थे और बताया कि पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही है और काफी स्ट्रगल है। इस बारे में कलाकार कुलदीप कौशिक ने दैनिक भास्कर एप टीम से बातचीत में बताया, दिव्यांका एक अच्छी कलाकार थी। उनके चले जाने का दुख हर किसी को हैं। गाना रिलीज होने के वक्त दिव्यांका से बात होनी थी। दिव्यांका के साथ हंसी मजाक से भरे वे अंतिम पल याद रहेंगे। दिव्यांका शूटिंग वाले दिन भी अपने साथ खाने में ड्राई-फ्रूट व अन्य कुछ सामान लेकर आई हुई थी। जब लंच के समय खाने को पूछा, तो दिव्यांका ने बाहर का खाना खाने से मना कर दिया था। भाई को चोट लगी थी, पिता की तबीयत खराब जब इस बारे में कारण पूछा, तो दिव्यांका ने बताया था कि वह बाहर का खाना कम ही खाती है। उसके भाई दीपांशु को भी पिछले दिनों चोट लग गई थी और उसके पिता की भी तबीयत खराब रहती है। उसकी खुद की भी तबीयत खराब रहती है। वह काफी समय तक घर पर ही थी। करीब ढाई से तीन माह ही शूटिंग पर आई है। वहीं, दिव्यांका ने भी कुलदीप के साथ कोका कोला हिट गाने का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। दिव्यांका शूट खत्म होने के बाद अपने कॉमन रूम में चली जाती उस दिन शूटिंग के दौरान दिव्यांका का भाई हिमांशु भी साथ में आया हुआ था। जैसे ही शूटिंग खत्म होती या डायरेक्टर कट बोलते, वो अपने कॉमन रूम में चली जाती। शूट पर बहुत कम समय ही उनसे बातचीत के लिए मिला था। सोशल मीडिया पर रीलें कम होने को लेकर भी थोड़ी बहुत बातचीत हुई थी, तो दिव्यांका ने तबीयत ठीक न होने की ही बात कही थी। साथी कलाकारों से किया था कंफर्म- कौशिक कुलदीप कौशिक ने बताया, उनको भी दिव्यांका की मौत की सूचना अचानक किसी से मिली थी, तो साथी कलाकारों से पता किया, तो कंफर्म हुआ। उस दिन तो वह अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए। अब वह और कुछ अन्य साथी कलाकर कल या परसों उनके घर पर शोक जताने जाएंगे। 10 गानें अब तक साथ किए हैं- KAY D KAY D ने बताया, मैं चौधरिया का बालक, चौधर तेरे हवाले हरियाणवी गाने की शूटिंग मैंने और दिव्यांका ने साथ में की थी। इस गाने के लीरिक्स हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी के हैं और गाया खुद ने हैं। इस गाने का टाइटल अभी कंपनी की ओर से तय नहीं हुआ है। जिसकी रिलीज डेट जल्द तय होनी है। KAY D ने बताया, अब तक दिव्यांका के साथ करीब 8 से 10 गाने साथ में शूट किए हैं, जिनमें भोले गेल यारी, काका आला छौरा गाना हिट हुआ है। बाकी गाने ठीक-ठाक चले। उस दिन दिल्ली में शूटिंग के बाद दिव्यांका अपने भाई के साथ गाड़ी में चली गई और मैं भी वहां निकल गया। अंतिम बार जाते वक्त दोनों के बीच हाय-हैलो ही हुई थी। पिछले काफी दिनों से रीलें कम कर दी थी दिव्यांका सिरोही ने पिछले काफी दिनों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीलें बनाना कम कर दिया था। इंस्ट्राग्राम आईडी पर भी नई रीलें कम हो गई थी। उनके प्रशंसक रीलें देखने पसंद करते थे। इसके पीछे का कारण दिव्यांका ने अपने साथी कलाकार को तबीयत खराब होना बताया था और कहा था कि वह पिछले दो से ढाई माह तक शूटिंग पर भी कहीं नहीं आई थी। मौत भी ऐसी, विश्वास करना मुमकिन नहीं दिव्यांका सिरोही यूपी के गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपने घर पर अपने कमरे में अकेली थी और हार्टअटैक से जमीन पर गिरी। गिरने से सिर में अंदरूनी चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मगर दिव्यांका का न पोस्टमॉर्टम करवाया गया और न ही कोई पुलिस सूचना दी गई। मंगलवार रात दिव्यांका की मौत के बाद बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने कोई आरोप या शक भी नहीं जताया है। यूपी पुलिस ने भी परिवार की ओर से कोई सूचना न देने की बात कही है। दिव्यांका के साथ काम कर चुके कलाकारों ने भी परिवार से कोई सूचना न मिलने की बात की है, जिससे वे अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाए।
हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का KAY-D संग अंतिम गाना:ढाई माह बाद शूटिंग पर पहुंची थी, बोलीं- तबीयत ठीक नहीं रहती; काफी स्ट्रगल
