हरियाणा में नगर निकाय चुनाव का रण पूरी तरह सज चुका है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में इस विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन किया, जिसमें शहरी विकास, सुशासन और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा समेत भाजपा के अनेक दिग्गज नेता एवं मंत्री शामिल रहे। इनमें कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राजयसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका से विधायक शक्तिरानी शर्मा, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल शामिल रहे। पूर्व मंत्री समेत कई ने भाजपा जॉइन की कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार बाल्मीकि, हिसार से जयसिंह बिश्नोई, गुरूग्राम से जगदीश मांडोली, रेवाड़ी सुरेंद्र मड़िया, अनिल यादव सरपंच, पवन यादव और कैथल से अनिल (पूर्व मंत्री के बेटे) समेत दर्जनों लोगों ने बीजेपी जॉइन की। झज्जर के पूर्व वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी को पार्टी में जॉइन कराया गया है। इन नेताओं का सीएम नायब सिंह सैनी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। पंचकूला के लिए भाजपा के बड़े ऐलान… 1. आवास और बुनियादी ढांचा 2. स्वच्छता और जल प्रबंधन 3. कनेक्टिविटी और यातायात 4. स्वास्थ्य, खेल और शिक्षा 5. अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भाजपा का फोकस शहरी विकास और नागरिक सेवाओं पर सीएम नायब सैनी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली कई बड़े चेहरों को भी पार्टी में शामिल करवा सकते हैं। दोनों नेता नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और प्राथमिकताओं को सामने रखेंगे। भाजपा का संकल्प पत्र शहरी विकास, सफाई व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और नागरिक सेवाओं पर केंद्रित है। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कांग्रेस पहले ही जारी कर चुकी है घोषणा पत्र कांग्रेस पार्टी पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसकी घोषणा की थी। कांग्रेस ने शहरों के लिए दस बड़े चुनावी वादे जनता से किए हैं। यहां पढ़िए कांग्रेस के निकाय चुनाव को लेकर 10 बड़े वादे…
हरियाणा निकाय चुनाव- BJP ने जारी किया संकल्प पत्र:CM सैनी का टैक्स में छूट का ऐलान; पूर्व मंत्री ने भाजपा जॉइन की
