हरियाणा BJP ने घोषित किए 3 मेयर प्रत्याशी:पंचकूला-सोनीपत में वैश्य बिरादरी पर दांव; अंबाला में पत्नी के लिए टिकट मांग रहे नेता की बेटी पर जताया भरोसा

Spread the love

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने तीन नगर निगम प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पंचकूला में श्यामलाल बसंल, सोनीपत से राजीव जैन और अंबाला में अक्षिता सैनी को मौका दिया है। खास बात ये है कि हरियाणा नगर निगम चुनाव के लिए BJP ने दो वैश्य समुदाय और एक सैनी समुदाय से प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। राजीव जैन और श्यामलाल दोनों ही वैश्य समुदाय से आते हैं। दोनों लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। वहीं, अक्षिता सैनी के परिवार का जुड़ाव आरएसएस से रहा है। उनके पिता व भाजपा नेता पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी बेटी पर भरोसा जताया है। हालांकि कांग्रेस ने पंजाबी, सैनी और ब्राह्मण का समीकरण बनाया है। कांग्रेस की लिस्ट में सोनीपत नगर निगम के लिए कमल दीवान, अंबाला मेयर के लिए कुलविंद्र कौर, जबकि, पंचकूला नगर निगम सीट के लिए सुधा भारद्वाज को उम्मीदवार घोषित किया गया है। उधर, आम आदमी पार्टी भी नगर निकाय चुनाव के मैदान में कूद पड़ी है। पार्टी ने सोनीपत में मेयर पद के प्रत्याशी के लिए सत्यावीर सिंह के नाम की घोषण की है। बीजेपी हरियाणा की ओर से जारी किया गया लैटर… 3 विधानसभा चुनाव लड़ चुके पंचकूला मेयर प्रत्याशी बंसल भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी श्यामलाल बंसल (70) तीन बार कालका सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, वह जीत नहीं सके। उनके परिवार ने 1970 में पुराने पंचकूला में किराना स्टोर शुरू किया। बाद में, उन्होंने स्टोन क्रशर का व्यवसाय शुरू किया, जिसके कारण कई सरकारी अनुबंध हुए। यहां तक ​​कि उन्होंने मध्य प्रदेश में एक हवाई अड्डे के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। युवावस्था के शुरुआती वर्षों से संघ से जुड़ा रहा हूं और फिर भाजपा के जिला संगठन में विभिन्न पदों पर काम किया है। दो बार जिला अध्यक्ष रहे हैं। कैबिनेट मंत्री रही कविता जैन के पति हैं राजीव जैन हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले राजीव जैन निगम मेयर उपचुनाव में मेयर बने थे और इस बार दोबारा फिर भाजपा ने उन्हें अपना कैंडिडेट बनाया है। राजीव जैन हरियाणा सरकार में सरकार के पूर्व मीडिया सलाहकार रहे है। कैबिनेट मंत्री और दो बार की विधायक रही कविता जैन के पति हैं। राजीव जैन का जन्म सोनीपत में 12 फरवरी 1964 को हुआ था। उन्होंने राजनीति के अलावा पत्रकारिता जगत में भी 1986 से लेकर 1993 तक काम किया है। उन्होंने बीकॉम तक अपनी पढ़ाई की है। साल 2005 में, उन्होंने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में आम विधानसभा चुनाव लड़ा और 30 हजार वोटों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। बाद में एचवीपी का कांग्रेस में विलय हो गया था। इसके बाद राजीव जैन ने साल 2007 में बीजेपी की सदस्यता ली। उसके बाद भाजपा से कभी चुनाव नहीं लडा। अब पहली बार भाजपा से सोनीपत मेयर उपचुनाव का इलैक्शन लड़ेंगे। अंबाला से भाजपा नेता की बेटी पर जताया भरोसा जानकारी के अनुसार, अंबाला सिटी नगर निगम में मेयर पद के लिए पिता स्वर्ण सैनी अंबाला शहर मंडल के उपाध्यक्ष स्वर्ण सैनी ने अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगा था। मगर, पार्टी ने उनकी बेटी अक्षिता सैनी को टिकट दिया। अक्षिता सैनी 32 साल की हैं और 7 साल की बेटी की मां हैं। उनके पति कुलदीप सैनी गुजरात के जामनगर में टीचर हैं। बताया जा रहा है कि परिवार का आरएसएस से पुराना जुड़ाव रहा है। स्वर्ण सैनी पहले बीजेपी में महामंत्री रह चुके हैं। राजीव जैन बोले- इस चुनाव में भी जनता भरपूर आशीर्वाद देगी सोनीपत नगर निगम मेयर चुनाव का टिकट मिलने के बाद राजीव जैन ने सबसे पहले दैनिक भास्कर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की। कहा कि पार्टी हाई कमान, सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और चुनाव समिति सदस्यों का मुझे दोबारा सोनीपत नगर निगम मेयर पद का प्रत्याशी बनाने के लिए आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों पर चलकर ही समाज और शहर की सेवा करने का काम करूंगा। 10 महीने में उन्होंने पूरी तन्मता के साथ शहर के विकास पूरा करने के लिए पूरी लगन से काम किया है और यह उसी का नतीजा है कि पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान के सामने होने पर उन्होंने कहा कि चुनाव तो चुनाव होता है। मेरा यह विश्वास है कि जनता ने पहले भी आशीर्वाद दिया है और इस चुनाव में भी जनता भरपूर आशीर्वाद देगी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….