हरियाणा- 3 फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी, पूरा गांव शामिल,VIDEO:कैथल के छोरे को मिली जींद की छोरी, बुलेट पर डांस करते हुए बारात लेकर पहुंचा

Spread the love

हरियाणा के कैथल में 3 फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी चर्चा का विषय बन गई। शादी में पूरा गांव शामिल हुआ। दूल्हा बुलेट बाइक पर डांस करता हुआ दुल्हन को लेने गया। जैसे ही दूल्हा अपनी ही हाइट की दुल्हन को घर लेकर पहुंचा, गांव के लोग नाचने और सेल्फी लेने लगे। हाइट के चलते ही युवक की शादी नहीं हो रही थी। छोटा होने के कारण लोग उसे बोना-बोना कहकर पुकारते थे और इसी के चलते उसका कहीं रिश्ता नहीं हो पा रहा था। हालांकि, पहले कुछ रिश्ते आए भी, लेकिन परिवार ने शादी से मना कर दिया, क्योंकि उसके बड़े भाइयों की उस समय तक शादी नहीं हुई थी। बाद में उसे रिश्ता नहीं मिल रहा था। 3 फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी के PHOTOS…
जींद में मिली बराबर हाइट की लड़की बेटे की शादी करने के लिए लड़के के माता-पिता भी अपनी जाति में लड़की तलाश करते रहे। आखिरकार अब परिवार ने जींद के गांव हाट में लड़की ढूंढी। रिश्तेदारों की सहायता से अपने बेटे का रिश्ता पक्का किया। रविवार देर रात विक्रम (26) अपने माता पिता के सामने उनकी बहु प्रियंका (25) को लेकर पहुंचा तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कोई नव विवाहित जोड़े के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिया तो कोई उनको आशीर्वाद देते हुए नजर आया। जागरण मंडली में काम करता है युवक विक्रम ने शादी के बारे में कहा कि उनकी जोड़ी भगवान ने बनाई है। बारात में भी वे कम ही लोगों को लेकर गए, लेकिन जैसे ही घर पहुंचे पूरा गांव ने आशीर्वाद दिया। विक्रम ने कहा कि वह जागरण मंडली में काम करता है। पिता दर्शन लाल ने बताया कि उनके बेटे की शादी से वे काफी खुश हैं। उनके बेटे का घर बस गया है और परिवार के एक नया सदस्य शामिल हुआ है।
युवक बोला- गांव के लोग बौना बोलते थे बातचीत में विक्रम ने बताया कि गांव में उसे बौना भी कह देते हैं, लेकिन वे इस बात का बुरा नहीं मानते बल्कि इसे ग्रामीणों का प्यार समझते हैं। भले ही लोग उन्हें इस नाम से पुकारते हों, लेकिन उनकी रिस्पेक्ट भी करते हैं। वह भी गांव में सबसे प्रेम से बात करते हैं। विक्रम ने बताया कि जब वह जागरण मंडली के कार्यक्रमों में जाता था तो पहले भी उसके रिश्ते की बात कार्यक्रमों में चलती रहती थी लेकिन उस समय उसने विवाह नहीं करवाया। वह चाहता था कि उसके परिवार के अनुसार पहले बड़े भाइयों की शादी हो। अब जैसे ही उसके बड़े भाई बहनों की शादी हुई तो उसने भी शादी का मन बनाया और परिवार ने उसका रिश्ता कर दिया।