सांसद ने राममंदिर जमीन घोटाले के सबूत SIT को दिए:संजय सिंह ने 12 मिनट में एसआईटी अध्यक्ष को 13 सबूत सौंपे; पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं हुई

Spread the love

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी को आप सांसद संजय सिंह ने जमीन घोटाले से जुड़े सबूत दिए। संजय सिंह गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ में SIT के अध्यक्ष विजय विश्वास पंत के ऑफिस पहुंचे। वह करीब 12 मिनट कमरे में रुके। संजय सिंह ने बाहर आकर कहा- राम मंदिर में जमीन घोटाले के 13 कागजात मैंने एसआईटी को सौंपे हैं। उन्होंने कहा- एक-एक कर सब सामने आ रहा है। पैसे की बरामदगी हो चुकी है, चढ़ावे में चोरी के तमाम साक्ष्य मिल चुके हैं। फिर भी अब तक कोई जेल क्यों नहीं गया? किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? कोई FIR अब तक क्यों दर्ज नहीं हुई? यह बेहद हैरान करने वाली बात है।” दरअसल, संजय सिंह ने दावा किया था कि उनके पास अयोध्या में जमीन घोटाले से जुड़े सबूत हैं। इसके बाद SIT के प्रमुख कुमार विश्वास पंत ने उन्हें सबूत के साथ बुलाया था। इधर, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे की खबर को मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने खारिज कर दिया है। गोपाल राव ने गुरुवार को दैनिक भास्कर से कहा कि चंपत राय ने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने बताया- सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। SIT रिपोर्ट का इंतजार कीजिए। इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। दरअसल, गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया पर चंपत राय के इस्तीफे को लेकर दावा किया जा रहा था। कई पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इसे लेकर X पर पोस्ट किए थे। इसके बाद दैनिक भास्कर ने मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव और विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग लाल बागड़ा से फोन पर बात की। बजरंग लाल बागड़ा ने भी कहा- चंपत राय से इस्तीफा लेने की बात गलत है। राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…