दीपों की रोशनी में नहाती गंगा, मंत्रों से गूंजता वातावरण..रात में और भी खूबसूरत हो जाता है ऋषिकेश

Spread the love

रात के समय त्रिवेणी घाट की गंगा आरती इस शहर की सबसे खास झलक पेश करती है. सैकड़ों दीपों की लौ जब एक साथ जलती है, तो ऐसा लगता है जैसे पूरी गंगा माँ सुनहरी रोशनी से नहा गई हो. मंत्रों की गूंज, घंटियों की आवाज और भक्तों की आस्था मिलकर एक ऐसा माहौल बनाते हैं, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.