मैरिज एनिवर्सरी पर युवक ने सुसाइड किया:यमुनानगर में मां देखने आई तो फांसी पर लटका मिला; पत्नी मायके गई हुई थी

Spread the love

हरियाणा के यमुनानगर में एक युवक ने अपनी पांचवीं मैरिज एनिवर्सरी पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो बेटा पंखे से फंदे पर लटका हुआ मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से नीचे उतारकर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मंगलवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें सौंप दिया। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… फैक्ट्री में काम करता था चिराग मृतक की पहचान जम्मू कॉलोनी निवासी चिराग उर्फ लक्की (32) के रूप में हुई है। उसकी शादी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मोनिका से हुई थी। फिलहाल मोनिका का परिवार यमुनानगर के बलाचौर में रह रहा है। इनका एक तीन साल का बेटा है। चिराग यमुनानगर की एक फैक्ट्री में काम करता था। 10 दिन पहले मायके गई पत्नी चिराग के चाचा देवेंद्र ने बताया कि उनके भाई नरेंद्र के चार बच्चे हैं। इनमें तीसरे नंबर पर लक्की था, जो फैक्ट्री में काम करता था। वह घर के ऊपर वाले कमरे में अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ रहता था। पिछले करीब 10 दिनों से उसकी पत्नी बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। परिवार को लगा फैक्ट्री चला गया देवेंद्र ने आगे बताया कि रविवार रात लक्की खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। रात करीब डेढ़ बजे तक वह मोबाइल चलाता रहा। इसके बाद मोबाइल नीचे रखकर वापस कमरे में चला गया। वह अक्सर सुबह बिना बताए काम पर निकल जाता था, इसलिए परिवार को लगा कि सोमवार सुबह भी वह काम पर चला गया होगा। मां ऊपर आई तो लटका मिला सोमवार शाम करीब पांच बजे लक्की की मां छत पर पौधों को पानी देने गईं। इस दौरान उन्होंने देखा कि लक्की का कमरा अंदर से बंद है। खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। मां ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। लाल रंग की चुन्नी से फंदा बनाया हुआ था सूचना मिलने पर हमीदा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया गया। अंदर देखा तो लक्की ने लाल रंग की चुन्नी से फंदा बनाया हुआ था। उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला देवेंद्र ने बताया कि लक्की पूरी तरह ठीक था और घर में भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। फिलहाल हमीदा पुलिस मामले की जांच कर रही है।