हांसी में ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी:व्यक्ति की मौत, 7 बच्चों का पिता था, परिजनों ने की मुआवजे की मांग, ड्राइवर फरार

Spread the love

हांसी जिले में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। बता दे कि तेज रफ्तार ट्रक ने तूड़ी (चारा) से भरे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे जींद रोड पर कंगन खेड़ी के पास पीर बाबा स्थल के नजदीक हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ट्रैक्टर को कई फीट तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया, जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बता दे कि मृतक की पहचान नारनौंद क्षेत्र के पाली गांव निवासी करीब 50 वर्षीय रतन सिंह के रूप में हुई है। वह 7 बच्चों का पिता था, जिनमें 5 बेटियां और 2 बेटे शामिल हैं।
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर लापता घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड से फायर ऑपरेटर जसवीर की टीम, हांसी सदर थाना पुलिस और शेखपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने सामान्य अस्पताल पहुंचकर बताया कि रतन सिंह सुबह अपने घर से चारा लेकर हांसी की ओर आ रहे थे। दो महीने पहले हुई थी मां की मौत इसी दौरान जींद की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। मृतक के बेटे शिव ने बताया कि उनकी माता का दो महीने पहले ही निधन हुआ था। परिवार इस घटना से सदमे में है। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजा देने की भी मांग की, ताकि छोटे बच्चों का पालन-पोषण हो सके। फिलहाल शव को हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।