रोलर कोस्टर से क्रॉसफायर तक! रिवर राफ्टिंग के वो खतरनाक रैपिड्स, जिन्हें सुनकर ही बढ़ जाती है धड़कने, जानें खासियत

Spread the love

River Rafting in Rishikesh: ऋषिकेश में गंगा नदी की राफ्टिंग के दौरान आने वाले रैपिड्स के नाम रोलर कोस्टर और थ्री ब्लाइंड माइस जैसे दिलचस्प रखे गए हैं. नमामि गंगे एडवेंचर के मालिक सैंडी के अनुसार, मरीन ड्राइव से शुरू होने वाला 26 किलोमीटर का यह सफर रोमांच से भरा होता है. यहां लहरों को उनकी तेजी के आधार पर अंतरराष्ट्रीय ग्रेड में बांटा गया है, जहां ग्रेड 3 और 4 सबसे चुनौतीपूर्ण माने जाते हैं. इसलिए सुरक्षा के लिहाज से राफ्टिंग के दौरान गाइड के निर्देश मानना और सेफ्टी गियर पहनना बहुत जरूरी है. जानिए इन अलग-अलग रैपिड्स की खासियत और राफ्टिंग से जुड़ी कुछ जरूरी बातें.