गुरुग्राम में पैरोल पर आए युवक की हत्या:पूर्व सरपंच मर्डर केस में आरोपी था, बेटे ने लिया पिता की मौत का बदला, बीच बाजार मारी गोलियां

Spread the love

हरियाणा के गुरुग्राम में बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे पैरोल पर आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में जेल में बंद था और हाल ही में जेल से बाहर आया था। इस दौरान पूर्व सरपंच पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उसके बेटे ने बीच बाजार इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी हथियार लहराता हुआ वहां से फरार हो गया। अचानक हुई इस वारदात से एरिया में दहशत मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ पड़े युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सुंदर फौजी निवासी गांव कासन, थाना आइएमटी मानेसर, गुरुग्राम के रूप हुई है। वह अप्रैल 2018 में हुई बहादुर के पूर्व सरपंच की हत्या के केस में आरोपी था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…