हरियाणवी सिंगर ने BJP सांसदों को नॉनवेज खाते दिखाया:सॉन्ग के बोल हैं-पाकर भगवा मंगलवार को नेता मांस खा रहे; बोले-अभी पूरा गाना आने दें

Spread the love

हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल के नए सॉन्ग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सिंगर ने इसका टीज़र अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जारी किया है। जिसकी वीडियो में भाजपा सांसदों मनोज तिवारी और अनुराग ठाकुर की फोटो इस्तेमाल की है, जिसमें उन्हें नॉनवेज खाते दिखाया है।
गाने के बोल हैं- पाकर भगवा मंगलवार को नेता मांस खा रहे, श्रीराम का लेकर सहारा नेता चूना लगा रहे। सरकार अब भूल गई संस्कार, भगवा तुझे बेच रहे हैं धर्म के ठेकेदार, मंदिरों में भक्तों का चढ़ावा खा रही सरकार। गाने का टीज़र जारी होते ही मित्तल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि कुछ लोग उनके समर्थन में भी पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, दैनिक भास्कर एप ने जब इस पर सिंगर का रिएक्शन लिया, तो उन्होंने कहा-अभी तो आधा गाना ही आया है। जल्दी ही यू-टयूब चैनल पर पूरा गाना रिलीज करूंगा। भाजपा नेताओं की इन तस्वीरों पर बनाया गाना… सबसे पहले जानिये…BJP के किन नेताओं की तस्वीरें इस्तेमाल की… पढ़िये…सॉन्ग को लेकर उठा रहे विवाद पर सिंगर क्या बोले मोदी-योगी के गाने गाकर फेमस हुए, भाजपा में भी रहे रॉकी मित्तल मूलरूप से कैथल हैं और असली नाम जयभगवान मित्तल है। वह साल 2014 में नरेंद्र मोदी के गाने गाकर फेमस हुए। मोदी की प्रचार सभाओं में मंच से गाते थे। बाद में BJP में शामिल रहे। मनोहरलाल खट्टर सरकार में मुख्यमंत्री के चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर रहे। फिर भाजपा से दूरी बना ली। इन दिनों पार्टी कार्यक्रम में नजर नहीं आते। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कई गाने बना चुके हैं। जानिए लोगों ने टीजर पर क्या कमेंट किए… इन गाने टीज़र पोस्ट पर लोगों ने मिले-जुले कमेंट आ रहे हैं। किसी ने रॉकी मित्तल को बीजेपी से टक्कर लेने वाला लाला बताया तो किसी ने टिकट न मिलने पर नाराजगी की बात लिखी। एक यूजर ने लिखा-भाई जी खेल तो पैसों का ही है, मीट खाते मनोज तिवारी शर्म नहीं आती। एक ने लिखा- गायक महोदय साफ बताएं कि यह भगवा क्या है, हिंदू धर्म को क्यों बेशर्म बेहया बना रहे हैं, एक कमेंट है-मित्र लगेंगे छित्तर सरकार से, लाला मान जा ये तेरे को देशद्रोही घाेषित कर देंगे। पार्टी बदल ली क्या लाला। —————————————— ये खबर भी पढ़ें…. मनसा देवी मंदिर में VIP कल्चर पर भड़के रॉकी मित्तल:बोले-माता से बात कितने रुपए में कराओगे, टिकट लेने के बाद भी लाइन में लगाया हरियाणवी गायक रॉकी मित्तल ने माता मनसा देवी मंदिर की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे रॉकी मित्तल ने पूरे घटनाक्रम के 2 वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए हैं। जिसको करीब 8 लाख लोग देख चुके हैं। (पूरी खबर पढ़ें)