रेवाड़ी में झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग:कई सिलेंडर फटे, आग बुझाने में फायर ब्रिगेड का पानी खत्म

Spread the love

रेवाड़ी जिले में कौनसीवास रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद मौके पर कई छोटे सिलेंडरों के फटने की आवाजें सुनाई दीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। तेज हवा के कारण आग दूर तक फैल रही है। आग पर काबू पाने के लिए कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता के चलते उनका पानी खत्म हो गया। इससे आग बुझाने के प्रयासों में बाधा आ रही है। फिलहाल फायर ब्रिगड की टीम आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है। आग ने पास में बने एक मकान को भी अपनी चपेट में लिया। जिससे मकान में रखे एसी और फ्रिज समेत अन्य सामान जल गया।