रोहतक के सुनारिया रोड पर एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फैक्ट्री के अंदर वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग के दौरान ही चिंगारी निकलकर बोरियों में जा लगी, जिसके कारण आग लग गई। आग लगने के कारण चारों तरफ हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। फैक्ट्री पहले थी चावल का गोदाम
सुनारिया रोड पर जिस फैक्ट्री में आग लगी हुई थी, वहां पहले चावल का गोदाम था। चावल का गोदाम होने के कारण वहां खाली बोरियां पड़ी हुई थी, जिसके कारण चिंगारी ने बोरियों में गिरकर आग का रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते फैक्ट्री में आग बढ़ गई। पेट्रोल के बड़े टैंक बना रहे थे कर्मचारी
फैक्ट्री के अंदर पेट्रोल व डीजल लाने वाले टैंक बनाए जा रहे थे। उनकी वेल्डिंग का काम चल रहा था। आग लगने के दौरान फैक्ट्री के अंदर 15-16 कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने आग लगने के बाद बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। वेल्डिंग के कारण लगी थी आग
पुलिसकर्मी ने बताया कि दोपहर करीब 2:32 पर डायल 112 से सूचना मिली कि एक फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। नुकसान का अभी आंकलन किया जा रहा है।
रोहतक की फैक्ट्री में लगी आग:कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, वेल्डिंग की चिंगारी से बोरियों में लगी
