आठ नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा से कराया गया मुक्त

eight-minor-girls-were-freed-from-the-orchestra
Spread the love

मुक्त कराई गई लड़कियों में उत्तर प्रदेश, जयपुर, नई दिल्ली, असम, कोलकाता, नेपाल और दरभंगा की लड़कियाँ शामिल हैं। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए, एक आर्केस्ट्रा संचालक काजू कुमार पिता सतेन्द्र मांझी, ग्राम चंदनपुर, थाना-खैरा, जिला-सारण को गिरफ्तार किया गया है। महिला थाना में कांड संख्या-93/ 2025 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है, शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है। पुलिस टीम के साथ इस छापामारी में राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के कई गैर- सरकारी संगठन शामिल रहे।

सारण पुलिस महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ “आवाज दो” अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने जनता से “आवाज दो” हेल्पलाईन नं0-9031600191 पर अपनी बात और सूचना देने की अपील की है।