पीएम मोदी की अपील का असर, नैनीताल में घरेलू पर्यटन कारोबार पकड़ रहा रफ्तार, बंपर सीजन की उम्मीद

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील का असर अब उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में दिखाई देने लगा है. गर्मियों की छुट्टियों के साथ पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी और स्थानीय कारोबारियों में उत्साह है. कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार पर्यटन सीजन पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी.