गुरूग्राम में कबाड के गोदाम में लगी आग:लपटें रिहायशी इलाके तक पहुंची; पुलिस ने मकान खाली कराए

Spread the love

गुरूग्राम में मैदावास इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खुले कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। कबाड़ में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, गत्ता और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयानक है कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में दहशत फैल गई है। दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद दर्जन भर से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आग फैलने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन आसपास के घरों और इलाके को खाली करा दिया है। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कबाड़ के ढेर को हुए भारी नुकसान की आशंका है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मियों द्वारा अभी भी आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या यह कोई लापरवाही थी या अवैध रूप से डंप किए गए कचरे में लगी आग।