गुरुग्राम में खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत:लॉ कॉलेज के गेट पर देर रात छिड़का था पेट्रोल; लिव-इन पार्टनर से नाराज था

Spread the love

गुरुग्राम के सेक्टर 40 में लॉ कॉलेज के गेट पर खुद को आग लगाने वाले युवक की दिल्ली के एम्स अस्पताल में मौत हो गई। उसने बुधवार रात करीब नौ बजे पेट्रोल डाल कर आग लगा ली थी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने कंबल डालकर आग बुझा ली थी। आग से युवक 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया। युवक की पहचान सीतापुर जिले के रहने वाले 24 वर्षीय अंकित के रूप में की गई। बताया जाता है कि वह एक युवती के साथ सेक्टर 31 में लिव-इन में रहता था। युवती और उसके बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। इसी के चलते उसने इस तरह का कदम उठा लिया। अंकित उसे अपने साथ चंडीगढ़ ले जाना चाहता था। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था इलाज सेक्टर-40 थाना प्रभारी राजेश बागड़ी का कहना है कि युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस मामले की जांच की जा रही है। युवक थाने में नहीं आया था। इसके बाद युवक की मौत की जानकारी मिली है। उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था।