मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। हादसा खमरिया टापू के पास हुआ। बरगी सिटी एसपी (CSP) अंजुल मिश्रा ने बताया कि 6 शव बरामद किए गए हैं। 18 को सुरक्षित बचा लिया गया। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि एमपी टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। अचानक आई आंधी के कारण ये हादसा हुआ। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही एसपी संपत उपाध्याय और कलेक्टर राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे हैं। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। हालांकि बड़े टॉर्च का इस्तेमाल करके लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे की तस्वीरें…
MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 6 शव मिले:15 से ज्यादा लापता, 18 को बचाया; तूफान के चलते नर्मदा के बरगी डैम में हादसा
