पहाड़ों से पलायन कम करेगा मूंगा, जानें उत्तराखंड में कैसे करें सबसे महंगे रेशम की खेती! 2-3 महीने में लाखों की कमाई पक्की

Spread the love

Moonga Silk Farming: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मूंगा रेशम की खेती किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही है. यह खेती कम लागत में शुरू होकर कुछ ही महीनों में अच्छा मुनाफा देने की क्षमता रखती है. सुनहरे रंग और ऊंची बाजार कीमत के कारण इसकी मांग देश और विदेश दोनों जगह तेजी से बढ़ रही है. असम के बाद अब उत्तराखंड भी मूंगा रेशम उत्पादन का एक नया केंद्र बनता जा रहा है. पर्यावरणविद किशन मलड़ा के अनुसार, यह खेती पहाड़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर बन सकती है और इससे गांवों से पलायन कम करने में भी मदद मिलेगी.