भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत पहली दफा शनिवार को भिवानी पहुंचेंगे। जिनका भिवानी के कोर्ट परिसर में स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे। साथ ही अपने भाई के घर पर भी जाएंगे। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। हरियाणा के पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने 24 नवंबर 2025 को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। वे सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले हरियाणा के पहले व्यक्ति हैं। सीजेआई बनने के बाद वे हिसार व रोहतक का दौरा कर चुके हैं। अब वे भिवानी पहली बार पहुंचेंगे पहुंचेंगे। हिसार व रोहतक में भी सीजेआई का स्वागत किया गया था। अब भिवानी आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत के भिवानी आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की है। कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस तैनात की गई है। वहीं उनके रूट को भी सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा शहर में जहां से वे गुजरेंगे वहां पर सड़कों का पेंचवर्क किया गया है। साथ ही ग्रीन बेल्ट व फुटपाथ पर रंग पेंट भी किया गया है। सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान देते हुए सफाई की गई है। भिवानी कोर्ट में होगा स्वागत सीजेआई भिवानी के कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा और स्वागत भी होगा। इस दौरान न्यायिक परिसर भिवानी से लोहारू के न्यायिक परिसर के विस्तार की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा सिवानी के लिए नए न्यायिक परिसर और तोशाम में न्यायिक अधिकारियों के लिए आवास की वर्चुअल माध्यम से आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा चौधरी बंसीलाल विश्वविद्याल (CBLU) में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे। 600 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री सीबीएलयू का 5वां दीक्षांत समारोह 25 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। इसमें चीफ जस्टिस सूर्यकांत बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। हरियाणा के राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को उपाधियां प्रदान करेंगे। जो कुल 600 विद्यार्थियों को डिग्री देंगे। इनमें से 452 छात्राएं और 148 छात्र शामिल हैं। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए सफेद कुर्ता-पैजामा व सफेद पेंट-शर्ट ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। वहीं सीबीएलयू की वीसी दीप्ति धर्माणी ने कहा कि दीक्षांत समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भिवानी में आज CJI सूर्यकांत का पहला दौरा:CBLU के दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि; 600 स्टूडेंट्स को देंगे डिग्री
