केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार दोपहर 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। भोपाल के 9,399 समेत मध्य प्रदेश के 80,454 छात्रों के साथ देशभर के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया। इस बार भोपाल रीजन का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कमजोर रहा। भोपाल रीजन में 79.43 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए, जबकि देशभर का औसत पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत दर्ज किया गया, यानी भोपाल रीजन राष्ट्रीय औसत से 5.77 प्रतिशत पीछे रहा। भोपाल का प्रदर्शन रायपुर, लखनऊ और रांची जैसे कई रीजन से भी कमजोर रहा। पिछले वर्ष की तुलना में 3.19 प्रतिशत कम देशभर में इस वर्ष 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.20 रहा, जो पिछले वर्ष के 88.39 प्रतिशत की तुलना में 3.19 प्रतिशत कम है। क्षेत्रवार प्रदर्शन में तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) सबसे बेहतर रहा, जहां 95.62 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। वहीं प्रयागराज सबसे कमजोर रीजन रहा और यहां 72.43 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया। दिल्ली वेस्ट और दिल्ली ईस्ट ने भी 91 प्रतिशत से अधिक परिणाम हासिल किए। DigiLocker और UMANG पर भी देखें रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG एप पर रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं। एक या अधिक विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। वहीं, अंकों से असंतुष्ट छात्र वेरिफिकेशन, री-इवैल्यूएशन और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच हुई थीं। परीक्षा के बाद डिजिटल सिस्टम से कॉपियों का मूल्यांकन किया गया, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी रही। लड़कों का 76.87%, लड़कियों का 82.19% भोपाल रीजन के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष लड़कों का पास प्रतिशत 76.87% दर्ज किया गया, जबकि लड़कियों का परिणाम 82.19% रहा, यानी लड़कियां करीब 5 प्रतिशत अंकों से आगे रहीं। शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की तैयारी पर चिंता भोपाल रीजन में चिंताजनक तथ्य भी सामने आया है। कुल परीक्षार्थियों में से 12.14% छात्र ऐसे रहे, जो सभी विषयों में फेल हो गए। यह आंकड़ा शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की तैयारी दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है। देश का दूसरा सबसे बड़ा रीजन है भोपाल भोपाल रीजन देश के सबसे बड़े सीबीएसई रीजन में शामिल है। यहां सीबीएसई से संबद्ध कुल 1291 स्कूल हैं। स्कूलों की संख्या के लिहाज से भोपाल, 1483 स्कूलों वाले लुधियाना रीजन के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा रीजन है। 90%+ अंक लाने वालों की फोटो दैनिक भास्कर एप पर:12वीं CBSE के स्टूडेंट्स देखें अपनी फोटो; MP के 80 हजार 454 स्टूडेंट्स ने दी थी एग्जाम मिनट टु मिनट लाइव अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
CBSE 12वीं रिजल्ट, भोपाल रीजन के 79.43% स्टूडेंट्स पास:लड़कियों ने फिर बाजी मारी; एमपी में 12.14% छात्र सभी विषयों में फेल
