रेहड़ी पर शव ले जाते दिखे कातिल प्रेमी का पर्दाफाश:अंबाला से हिमाचल ले जाकर जलाया शव; जहर खाने का नाटक कर प्रेमिका को पिलाया

Spread the love

अंबाला में 3 दिन पहले लापता हुई युवती की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके ने ही शादी के दबाव से परेशान होकर उसे जहरीला पदार्थ देकर मार डाला। इसके बाद आरोपी ने शव को बोरे में भरकर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जंगलों में ले जाकर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। मामले का खुलासा तब हुआ, जब परिजनों ने खुद सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी एक रेहड़ी चालक की मदद से भारी बैग नीचे लाता दिखाई दिया। पुलिस ने कार की लोकेशन ट्रैक कर हिमाचल में संयुक्त कार्रवाई की, जहां आरोपी अधजले शव के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। जहर देकर की युवकी की हत्या पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवती अमनदीप कौर अपने प्रेमी संदीप पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। वह सोलर इनवर्टर का काम करता था। उसने युवती को झांसा दिया कि वह दोनों मिलकर जहर खा लेंगे। आरोपी ने युवती को तो जहर खिला दिया, लेकिन खुद नहीं खाया। जब युवती की मौत हो गई तो वह शव को बोरे में डालकर अपनी कार से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के जंगलों में ले गया। बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप खुद विवाहित है और डेढ़ साल से एक किराए पर कमरा लिया हुआ था। उसी में वारदात को अंजाम दिया। रेहड़ी चालक से पूछताछ में खुलासा पुलिस ने जब रेहड़ी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि संदीप बोरे को एक बार में ले गया था। संदीप की कार को ट्रैक करना शुरू किया। लोकेशन हिमाचल की ओर मिलने पर हरियाणा पुलिस ने सिरमौर हिमाचल पुलिस से संपर्क साधा और संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी शव को पेट्रोल डालकर जला रहा था। पुलिस ने अधजली लाश बरामद कर आरोपी को मौके से ही दबोच लिया। 6 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि करीब 6 वर्षों से प्रेमी संदीप का अमनदीप के साथ प्रेम प्रसंग था। शादी के दबाव से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने युवती को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तार किए संदीप को वीरवार कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा जाएगा ताकि वारदात में प्रयुक्त सामान और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें।