लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, मजदूर दबे:1 की मौत की पुष्टि, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Spread the love

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में एनटीपीसी भवन के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई। गुरुवार सुबह खुदाई के दौरान दीवार के पीछे से मिट्टी खिसक गई। इसमें 2 मजदूर दब गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रगेड मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तो एक मजदूर अचेत अवस्था में मिट्टी से निकाला गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बाराबंकी रामनगर के लक्ष्मी शंकर अवस्थी (35) के रूप में हुई। दूसरे साथी तुलसी राम को कम चोट थी। उसका इलाज पुलिस ने लोहिया संस्थान में कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वह कहीं चला गया। एक निजी बिल्डिंग में बेसमेंट बनाने का काम चल रहा था। घटना करीब 10 बजे हुई। 3 तस्वीरें देखिए- हॉस्पिटल बनवाया जा रहा था, नक्शा पास एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने मौके पर निरीक्षण किया। उनका कहना है कि D63 का नक्शा पास है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। जिस जमीन पर हादसा हुआ है, उस पर हॉस्पिटल बन रहा था। इसका मानचित्र प्राधिकरण से पास है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…