रोहतक PGI में पिता की डेडबॉडी को लेकर भाई-बहन झगड़े:बेटी बोली- क्लेम हड़पना चाह रहे भाई, पिता को पीटते थे; ट्रेन से कटकर हुई मौत

Spread the love

रोहतक PGI में पिता की डेडबॉडी लेने को लेकर भाइयों और बहन में झगड़ा हो गया। शव लेने के लिए दोनों काफी देर तक पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर ही हंगामा करते रहे। बहन का कहना था कि वह पिता के शव को टोहाना लेकर जाएगी। वहीं बेटों ने कहा कि पिता का अंतिम संस्कार कैथल (गांव) में करेंगे। दोनों के विवाद के कारण डॉक्टरों को पोस्टमॉर्टम करने में भी देरी हुई। बुजुर्ग की 17 अप्रैल को ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। रेलवे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुजुर्ग के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसके बेटी और बेटों की सहमति से एक बेटी को शव सौंप दिया। उधर, बेटी का कहना है कि भाई पिता की मौत से मिलने वाले क्लेम के रुपए हड़पना चाहते हैं। इसीलिए शव अपने साथ ले जाने चाहते हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… जानिए, पिता की मौत पर क्या बोले- भाई-बहन बेटा बोला- पिता के शव पर हमारा अधिकार मृतक के बेटे अमर ने बताया कि हम तीन भाई और 5 बहनें है, सभी की शादी हो चुकी है। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बहन का फोन आया कि पिता की मौत हो गई है। जब हम पिता का शव लेने के लिए पीजीआई पहुंचे, तो बहन मीनाक्षी पहले से मौजूद थी। शव अपने साथ लेकर जाने की जिद कर रही थी, जबकि पिता हमारे साथ ही रहते थे। पिता के शव पर हमारा अधिकार है। बहन ट्रेन एक्सीडेंट का क्लेम लेना चाहती है। बेटी बोली- 20 साल से पिता मेरे साथ मीनाक्षी की शाद टोहाना में हुई है। मीनाक्षा का कहना है कि पुलिस का फोन आया था, उन्होंने कहा कि पिता की डेडबॉडी ले जाओ। जब मैं डेडबॉडी लेने आई, तो उसके भाई शव लेने आए थे। वह शव लेने नहीं, बल्कि क्लेम का पैसा लेने के चक्कर में आए थे। मीनाक्षी ने बताया कि उसके पिता के साथ तीनों भाई मारपीट करते थे, इसलिए करीब 20 साल से पिता कभी छोटी बहन के पास तो कभी मेरे पास रहते थे। मीनाक्षी के अनुसार, पटियाला में बस से गिरकर मां की मौत हो गई थी, तीनों भाइयों ने मिलकर क्लेम के 7 लाख रुपए हड़प लिए। ASI बोले- पीजीआई लाते समय हुई मौत टोहाना थाना रेलवे के ASI सतीश कुमार ने बताया कि प्रेम की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। शव लेने के लिए मृतक बेटी और बेटों हंगामा कर रहे थे। इसके बाद शव ले जाने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की गई, जिसके बाद बेटी मीनाक्षी ही शव ले गई।