पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को अचानक गुरुग्राम पहुंचे। दोनों नेता दिल्ली से सीधे गुरुग्राम की भोंडसी जेल पहुंचे और यहां बंद आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद दोनों वरिष्ठ नेताओं ने करीब 20 मिनट तक अरोड़ा से बातचीत की। यह बातचीत एक अलग कमरे में हुई। बता दें कि पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय ने 9 मई को मनी लॉन्ड्रिंग और ₹100 करोड़ से अधिक के फर्जी जीएसटी (GST) घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने पहले उन्हें 7 दिन के रिमांड पर लिया। इसके बाद दो दिन का अतिरिक्त रिमांड भी मिला था। पूछताछ पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। संजीव अरोड़ा केस में अब तक क्या हुआ…. मंत्री के साथ ये अफसर भी फंसे ED जालंधर के जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को तलब किया बा। समन जालंधर ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर अक्षय कुमार की ओर से भेजा गया था। ED ने न्यू चंडीगढ़ में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा है। इन प्रोजेक्ट्स से जुड़े कई नामी बिल्डरों के ठिकानों पर 8 और 9 मई को रेड हुई थी। इसके अलावा ED ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर बसंत गर्ग को भी पेश होने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा पावरकॉम की डायरेक्टर (कमर्शियल) हरशरण कौर त्रेहन और कारोबारी साझेदार हेमंत सूद व चंद्रशेखर को भी तलब किया गया है। गिरफ्तारी के बाद AAP का खुला समर्थन संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार उनके समर्थन में खड़ी नजर आई। पार्टी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए कर रही है। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का जेल जाकर मुलाकात करना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व पूरी तरह अरोड़ा के साथ खड़ा है। पंजाब की राजनीति में अहम चेहरा संजीव अरोड़ा पंजाब की राजनीति और उद्योग जगत दोनों में सक्रिय रहे हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया था और बाद में पार्टी के प्रमुख चेहरों में उनकी गिनती होने लगी। पार्टी संगठन और कारोबारी वर्ग में मजबूत पकड़ रखने वाले अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई थी। विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। जेल मुलाकात पर राजनीतिक नजर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि राजनीतिक संदेश देने की कोशिश भी है। निकाय चुनावों और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच आप अपने नेताओं के समर्थन का स्पष्ट संकेत देना चाहती है। ——————————– संजीव अरोड़ा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पंजाब- बेटी के गले लग फूट-फूटकर रोए AAP मंत्री:गुरुग्राम कोर्ट ने अरोड़ा को जेल भेजा, दाढ़ी बढ़ी; केजरीवाल बोले- आप देशभक्त हो केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा सोमवार (18 मई) को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उनकी अगली पेशी 1 जून को होगी। (पूरी खबर पढ़ें)
गुरुग्राम जेल पहुंचे अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान:AAP मंत्री अरोड़ा से 20 मिनट बंद कमरे में मुलाकात की; ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में किया था अरेस्ट
