बिहार-महाराष्ट्र में लू के बीच ‘आसमान से बरसेगा अमृत’, 48 घंटे में पलटेगा मौसम का पासा, IMD का संजीवनी वाला अलर्ट

Spread the love

Today Weather Live: देश में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग (IMD) ने बड़ी राहत का संकेत दिया है. अगले 48 घंटों में कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है. बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र में बारिश और आंधी की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में भी तापमान में गिरावट आ सकती है. यह बदलाव गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं होगा, हालांकि मौसम का यह उतार-चढ़ाव सतर्क रहने की भी चेतावनी दे रहा है. आइए इस खबर में जानिए उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूरे भारत का मौसम का हाल.