लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। इस दौरान अखिलेश के गले में पड़े नीले गमछे ने सभी का ध्यान खींचा। अखिलेश सुबह 10 बजे सपा विधायकों-कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचे। बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। इस बीच, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे बैंड बाजे के साथ पहुंचे। बच्चे ‘जय भीम, जय भारत’ लिखे झंडे और बाबा साहब के पोस्टर लेकर पहुंचे। उन्होंने नारे लगाकर संविधान निर्माता को याद किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी हजरतगंज में प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। उनके साथ पार्टी के नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले, सुबह 8 बजे बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने आवास पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अंबेडकर की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश में लिखा- विशाल आबादी वाले भारत में बहुजन समाज के मसीहा भारतरत्न बीआर आंबेडकर बहुजन के मसीहा थे। बाबा साहेब के संविधान को लागू करने में सत्ताधारी पार्टियां पूरी तरह नाकाम रहीं, वरना देश आज स्वावलंबी और विकसित बन चुका होता। 4 तस्वीरें देखिए- अंबेडकर जयंती के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
अंबेडकर जयंती- लाल टोपी और नीले गमछे में पहुंचे अखिलेश:मायावती बोलीं- बाबा साहब बहुजन के मसीहा थे; कांग्रेस ने भी श्रद्धांजलि दी
