कैथल पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, ग्रीवेंस मीटिंग शुरू:12 नई और पुरानी शिकायतों पर सुनवाई; सभी विभागों के अधिकारी शामिल

Spread the love

हरियाणा के कैथल जिले में बुधवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने की। वहीं बैठक में 6 नई और 6 पुरानी शिकायतों की सुनवाई शुरू कर दी गई है। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे, ताकि बैठक में रखे गए सभी समस्याओं एवं परिवादों का मौके पर समाधान हो सकें। बैठक में पहुंचे शिकायतकर्ताओं द्वारा मंत्री श्याम राणा के सामने अपनी बात रखी जा रही है, ताकि अधिकारियों से समस्याओं का मौके पर समाधान कराया जा सके। पहले मंत्री विज करते थे सुनवाई इससे पहले बैठक में हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज बैठक की अध्यक्षता करते रहे हैं। इस बार कृषि मंत्री कैथल में कष्ट सुनने के लिए पहुंचेंगे। विज की अध्यक्षता में हुई बैठकों में उनका अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त एक्शन देखने को मिला है। कई बैठकों में अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई भी देखने को मिली। कई बैठकों में हुई थी कंट्रोवर्सी उन्होंने कई बैठकों में अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड किया और कईयों पर एफआईआर इत्यादी के भी निर्देश दिए। दूसरी ओर मंत्री विज द्वारा ली गई बैठकों में काफी कंट्रोवर्सी भी देखने को मिली। कई बार प्रशासन के बड़े अधिकारियों से भी बहस करते दिखे। इस बार अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत की उम्मीद है। डीसी अपराजिता ने बताया कि बैठक को लेकर सभी अधिकारियों को सूचना दी गई है। अधिकारी समय अनुसार बैठक के लिए निर्धारत स्थान पर पहुंचें। उनके विभागों से संबंधित मामलों का निपटान करने के लिए पूरी तैयारी रखें।