गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार फेस-2 स्थित गली नंबर 4 में देर शाम गोली चलने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, यह फायरिंग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई। इस घटना के बाद इलाके के स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किस उद्देश्य से की गई थी और क्या इसमें कोई व्यक्ति घायल हुआ है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…
गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार में फायरिंग:गोली चलाकर फरार हुआ व्यक्ति, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
