हिमालय की गोद में छिपा रोमांच का नया ठिकाना! जहां बर्फीले पहाड़ों के बीच बहता है गर्म पानी, जानें लोकेशन?

Spread the love

‌‌ How to Reach Hiramani Glacier: अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और पहाड़ों की अनजानी राहों को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो बागेश्वर का हीरामणि ग्लेशियर आपके लिए किसी छिपे हुए खजाने से कम नहीं है. समुद्र तल से करीब 3,620 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह ग्लेशियर न सिर्फ अपनी बर्फ की चादर के लिए मशहूर है, बल्कि यहां मिलने वाले गर्म पानी के स्रोत इसे दुनिया के दूसरे ग्लेशियरों से बिल्कुल अलग बनाते हैं. नंदा देवी और नंदा कोट की चोटियों के साये में बसा यह स्थान शांति और रोमांच का एक ऐसा संगम है, जहां पहुंचने के बाद आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी.