कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव करेंगे।दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य को बताते हुए उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशी छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परंपरा, भारतीय ज्ञान-परंपरा एवं मूल्यों से जोड़ना है, ताकि वे उच्च शिक्षा की नई यात्रा को आत्मविश्वास और प्रेरणा के साथ आरंभ कर सकें।रविवार के दिन में आयोजित इस औपचारिक समारोह के अतिरिक्त, संध्या में एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे।
एमजीसीयू में 31 अगस्त को होगा नवागंतुक छात्र दीक्षारंभ सामारोह
