पानीपत में युवक का अपहरण कर मारपीट करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी विकास उर्फ विक्कू ने पूछताछ में अपने साथी आरोपी धर्मबीर के साथ मिलकर कहासुनी की रंजिश रखते हुए उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ विक्कू को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार आरोपी धर्मबीर की धरपकड़ शुरू कर दी थी थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी धर्मबीर को न्यायायल में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

————–