पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम कलीखेड़ा निवासी 35 वर्षीय श्यामबाई पत्नी बाबूलाल मालवीय को शौचालय में सांप ने काट लिया, गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह रात्रि दाे बजे लघुशंका के लिए गई थी तभी शौंचालय में सांप ने काट लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले काे जांच में लिया है।
राजगढ़ : शौचालय में सांप के काटने से महिला की मौत
