जबलपुर में सोमवार दोपहर खिरैनी निवासी 25 साल के मानक वर्मा की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस ने उसे खदेड़ा, जिससे वह बचने के लिए नदी में कूद गया। मंगलवार को घटना से पहले का 6 सेकेंड का वीडियो सामने आया। इसमें घाट किनारे पुलिस उसे बुलाते दिख रहे हैं। मानक उर्फ आकाश नदी में एक हाथ से तैर रहा है और दूसरे हाथ में मोबाइल ऊपर पकड़े है। जबलपुर में सोमवार दोपहर खिरैनी निवासी 25 साल के युवक मानक वर्मा की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़ा, जिससे वह बचने के लिए नदी की ओर भागा और छलांग लगा दी। परिवार में मां-बाप, प्रेग्नेंट पत्नी और डेढ़ साल का बेटा मानक अपने बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता सहारा था। परिवार में पत्नी, डेढ़ साल का बच्चा है और पत्नी गर्भवती है। वह पहले शहर में मजदूरी करता था, लेकिन दो माह पहले काम छूटने के बाद गांव में दोस्तों के साथ रेत निकालने लगा था। एक बोरी पर 20 रुपए मिलते थे और दिनभर में करीब 200 रुपए कमा लेता था। जमतरा तक नाव से नदी पार कर रेत निकालते थे साथियों के अनुसार, रोजगार न मिलने पर करीब 8 युवक रोज खिरैनी से जमतरा तक नाव से नदी पार कर रेत निकालते थे और बिलहरी-तिलहरी क्षेत्र में बेचते थे। कभी-कभी ट्रॉली का काम मिलने पर 3 हजार रुपए मिलते थे, जिसमें नाव का किराया देना पड़ता था। एक साथी ने बताया कि काम जोखिम भरा था, लेकिन “मैनेज” करने पर चलता था। एक हाथ से तैरता रहा, एक हाथ में मोबाइल था मानक ने कुछ माह पहले 15 हजार रुपए का मोबाइल फाइनेंस पर लिया था। घटना के दौरान वह एक हाथ से तैरते हुए दूसरे हाथ से मोबाइल बचाने की कोशिश करता रहा। थकान और घबराहट से उसकी सांस फूल गई और वह डूब गया। पानी पीने की बात कही, फिर भागकर नदी में कूदा सोमवार को कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और पुलिस टीम जमतरा घाट पहुंची थी। मानक को पकड़कर एक एसआई के पास बैठाया गया था। उसने पानी पीने की बात कही और थोड़ा दूर जाकर भागकर नदी में कूद गया। जबलपुर-मंडला रोड पर शव रखकर चक्काजाम किया मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन और ग्रामीणों ने जबलपुर-मंडला रोड पर शव रखकर चक्काजाम किया। करीब दो घंटे जाम रहा। मौके पर एसडीएम और पुलिस अधिकारी पहुंचे और समझाइश दी। प्रशासन ने चार लाख रुपए की सहायता, बीपीएल कार्ड और योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खत्म हुआ। बड़े खनन माफिया को संरक्षण, छोटे लोगों पर कार्रवाई परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बड़े खनन माफिया को संरक्षण मिलता है, जबकि छोटे लोगों पर कार्रवाई होती है। उनका कहना है कि अवैध खनन खुलेआम चल रहा है, लेकिन सख्ती नहीं होती। जिला खनिज अधिकारी एके राय ने कहा कि इस कार्रवाई में खनिज विभाग की कोई भूमिका नहीं थी। उनके अनुसार मौके पर केवल एसडीएम और पुलिस टीम गई थी। ये खबर भी पढ़ें… माइनिंग टीम से डरकर नर्मदा में लगाई छलांग, मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर में अवैध खनन के खिलाफ सोमवार दोपहर करीब 2 बजे रेड के दौरान माइनिंग टीम से डरकर युवक ने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई। उसके 4-5 साथी मौके से भाग गए। मामला बरेला थाना क्षेत्र के खिरैनी रेत घाट का है। पढ़ें पूरी खबर…
खुद की जगह मोबाइल बचाता रहा, फिर डूब गया, VIDEO:जबलपुर में पुलिस से बचने के लिए नदी में कूदा युवक; अफसर बोले-पानी पीने के बहाने भागा
