भारत ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल मुकाबलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया

Spread the love

खेल मंत्रालय ने नई नीति की घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय भारत की समग्र पाकिस्तान नीति के अनुरूप है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय खेल आयोजनों पर रोक रहेगी। भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान में किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे और पाकिस्तान की टीमें भारत नहीं आ सकेंगी।”

बहुपक्षीय टूर्नामेंट जारी रहेंगे

हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया कि एशिया कप जैसे बहुपक्षीय आयोजनों पर यह रोक लागू नहीं होगी। मंत्रालय ने कहा कि भारत ओलंपिक चार्टर और वैश्विक नियमों का पालन करेगा, इसलिए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हो सकते हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप खेलेगी, क्योंकि यह बहुपक्षीय आयोजन है, लेकिन पाकिस्तान को भारत की जमीन पर किसी भी द्विपक्षीय प्रतियोगिता की अनुमति नहीं होगी।”