अजा एकादशी पर गोविन्द देव का गोचारण लीला का हुआ श्रृंगार

Spread the love

ठिकाना मंदिर श्री गोविन्द देव जी महाराज (श्री गोविन्द धाम) में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक कर लाल रंग की पोशाक धारण कराई गई। गोचारण लीला के आभूषण और ऋतु पुष्पों से श्रृंगार किया गया।

महंत अंजन कुमार गोस्वामी के अनुसार महागणपति चतुर्थी 27 अगस्त, राधा अष्टमी 31 अगस्त, जलझूलनी एकादशी 3 सितम्बर, पूर्णिमा 7 सितम्बर, इंदिरा एकादशी 17 सितम्बर, शारदीय नवरात्र प्रारंभ 22 सितंबर, पापांकुशा एकादशी 3 अक्टूबर को मनाई जाएंगी।