ब्राउन शुगर और अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

सूचना का सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक चतरा की ओर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापामारी के क्रम में लेम्बोइया पहाड़ी मंदिर के पीछे दिवाकर कुमार उर्फ अविनाश कुमार (20) और ओमकार दांगी (32) को 20.4 ग्राम ब्राउन शुगर और एक किलो गिला अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। हाल में ही पुलिस ने तेतरिया निवासी भागीरथी दांगी के पास से लाखों के कैश के साथ पांच करोड़ का ब्राउन शुगर बरामद किया था। वहीं गिरफ्तार किए गए अविनाश भागीरथी के भांजा और ओंकार भाई है। इस संबंध में पत्थलगड़ा थाना कांड संख्या 33/2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत हत मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया।

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नशे के कारोबारियों पर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नशा उन्मूलन पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है।

वहीं अभियान में सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, पत्थलगडा थाना प्रभारी राकेश कुमार, अवर निरीक्षक घनश्याम सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।