भारतीय साहित्य परिषद् की राष्ट्र वंदना गोष्ठी आज भोपाल में

Spread the love

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की भोपाल इकाई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस गोष्ठी का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और समर्पण की भावना को सशक्त बनाना है। इस गोष्ठी को हिंदी साहित्य के मूर्धन्य हस्ताक्षर गिरिजा कुमार माथुर की स्मृति को समर्पित किया गया है। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं और रचनाओं का पाठ किया जाएगा, जिसमें शहर और आसपास के अनेक साहित्यकार, कवि एवं रचनाकार भाग लेंगे। आयोजकों ने साहित्यप्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं समय पर उपस्थित होकर स्वरचित देशभक्ति की रचनाएं भी प्रस्तुत करें।